भारत का धीरज - कुण्डलिया

उरी, जम्मू-कश्मीर पर पाकिस्तानी आतंकी हमले पर भारत के जवाबी हमले पर लिखा कुंडलिया।

धीरज भारत धर रहा, खा कर इतने घाव।
पाक न समझे शांति को, न तजै रिपुशत्रु, दुश्मन का भाव॥
न तजै रिपु का भाव, जहर - आतंकी पालै।
जब-जब लड़ने आव, युद्ध मा मुँह की खा लै॥
बहुत सह लिए वार, जगो यम-रूप धरो गजहाथी
घर-घुस के अब मार, चुकाचुकना: समाप्त होना, खत्म होना भारत का धीरज॥

१ अक्टूबर २०१६
बंगलौर